10
8
6
12
3
1
11
15
7
14
2
5
16
4
13
9
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

विधायक ब्यास कश्यप ने किया सांस्कृतिक रंगमंच का लोकार्पण….

विधायक ब्यास कश्यप ने किया सांस्कृतिक रंगमंच का लोकार्पण…

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत सुकली में आज विधायक ब्यास कश्यप ने सांस्कृतिक रंगमंच का लोकार्पण किया। 4 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस रंगमंच का उद्देश्य गांव में सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है।

विकासखंड नवागढ़ में पिछले एक वर्ष में विधायक कश्यप ने 26 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की स्वीकृति दी है, जिनमें मुक्तिधाम का अहाता निर्माण, खैया तालाब पार में सी.सी. रोड निर्माण और अन्य सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं।

विधायक ब्यास कश्यप ने ग्रामवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए, मैं माता चौरा में छतदार चबूतरा निर्माण के लिए 7 लाख रुपये देने की घोषणा करता हूं। हमारा लक्ष्य है कि हर गांव में विकास की किरण पहुंचे।

इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सुकली के सरपंच भोजराम करियारे, शैल महराज, पुजारी जगन्नाथ तिवारी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। ग्रामीणों ने विधायक के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह के विकास कार्यों की उम्मीद जताई।

Show More

Related Articles

Back to top button