जांजगीर-चांपा : 11 आरोपी को अवैध शराब बिक्री के मामले में गिरफ्तार, 94 लीटर अवैध कच्ची महुआ/देशी प्लेन शराब बरामद
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी चंद्र शेखर दिनकर उम्र 40 वर्ष निवासी खपरी थाना मुलमुला के कब्जे से 6.300 लीटर देशी प्लेन शराब थाना बलौदा पुलिस द्वारा आरोपी 01. हलवा राम धनुहार उम्र 40 वर्ष निवासी अचानकपूर थाना बलौदा के कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब, 02. राजेश कुमार सहीस उम्र 24 साल निवासी कोटगढ अकलतरा के कब्जे से 7.200 लीटर देशी प्लेन शराब थाना सारागांव पुलिस द्वारा आरोपी करन यादव उम्र 19 वर्ष निवासी कमरीद के कब्जे से 6.480 लीटर देशी प्लेन शराब,थाना जांजगीर पुलिस द्वारा 01. आरोपी बेदराम यादव उम्र 46 वर्ष निवासी बाजार पारा जांजगीर के कब्जे से 5.400 लीटर देशी प्लेन शराब 02. घासी राम साहू उम्र 28 साल निवासी पीसौद के कब्जे से 5.400 लीटर देशी प्लेन शराब बरामद
थाना मुलमुला पुलिस द्वारा आरोपी (1) रामशरण गंधर्व उम्र 42 वर्ष निवासी कोसा थाना मुलमुला के कब्जे 8 लीटर कच्ची महुआ शराब (2) संतोष सिंह उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम लगरा थाना मुलमुला के कब्जे से 9 लीटर कच्ची महुआ शराब (3) रामप्रसाद केवट उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम कोसा थाना मुलमुला के कब्जे से 14 लीटर कच्ची महुआ शराब थाना अकलतरा पुलिस द्वारा आरोपी 01.महेश कुमार सूर्यवंशी 27 साल निवासी अकलतरा के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब 02. नन्हे राम रातरे उम्र 60 साल निवासी खिसोरा के कब्जे से 5.760 लीटर देशी प्लेन शराब किया जाकर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी बलौदा, निरी मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी जांजगीर, निरी भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, निरी सुभाष चौबे थाना प्रभारी सारागांव, निरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, निरी. पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला का सराहनीय योगदान रहा



