बिलासपुर के गोलबाजार में लगी भीषण आग: धू-धूकर जली कई दुकानें, लाखों का सामान जलकर खाक
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से आगजनी की एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां देर रात गोलबाजार में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि, महामाया बैग सहित 4 से 5 दुकानें आग की चपेट में आ गई और दुकानदारों का लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट-सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। आग की लपटों और धुएं से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। आग को बुझाने में बाजार की संकरी गलियां बाधा बनी। संकरी गलियां होने के कारण आग बुझाने में काफी परेशानी हुई। आग इतनी भीषण थी कि, आसपास की अन्य दुकानें भी चपेट में आ गई। यह पूरी घटना मंगलवार को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गोलबाजार की है।



