कोटमी सोनार ,बाजार से लौट रहे बुजुर्ग साधु बाबा से लूटपाट एंव मारपीट की घटना से भय का माहौल
अकलतरा। ग्राम कोटमी सोनार में मंगलवार को बाजार से लौट रहे एकबुजुर्ग साधु बाबा गोविन्ददास महाराज जिसे अज्ञात युवकों ने मिलकर बीच रास्ते मे रोककर लूटपाट करते हुए जमकर पिटाई कर दिए है मिली जानकारी अनुसार साधु बाबा गोविंददास महाराज घायल हो गए थे जिसे अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा इलाज कराने ले गए है। ग्रामीणों का कहना है कि साधु बाबा गोविंददास गांव के डबरा मठ के पुजारी है उससे किसी प्रकार का किसी से दुश्मनी नही है फिर भी एक साधु को बीच सड़क में बुरी तरह से मारपीट किया गया है जिससे ग्रामवासी में आक्रोश है। साधु संतों से मारपीट की घटना से बजरंग दल ,विश्व हिंदू परिषद, सहित हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं में रोष है। घटना की शिकायत महंत सर्वेश्वर दास महाराज द्वारा अकलतरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों गिरफ्तार करने कब सफल होती है।



