भारत का AI ख्वाब पूरे करेगा OpenAI का डेटा सेंटर, एक्सपर्ट ने बताया ‘ऑल्टमैन से क्या-क्या मांगना चाहिए’?
अमेरिका की नामी कंपनी OpenAI भारत में अपना पहला दफ्तर और डेटा सेंटर शुरू करने की योजना बना रही है। यह कदम भारत के AI ख्वाब को पूरा करने में अहम योगदान दे सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत के लिए यह एक सुनहरा मौका होगा, लेकिन इसे भुनाने के लिए भारत को भी प्लान तैयार करना होगा। OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन इस साल के अंत तक दिल्ली आकर अपने नए दफ्तर का उद्घाटन कर सकते हैं।
OpenAI समेत बाकी कंपनियों का भी भारत पर फोकस
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में AI के सेक्टर में प्रतिस्पर्धा तेज हो रही है। सिर्फ OpenAI ही नहीं, बल्किगूगल का जेमिनी और पर्प्लेक्सिटी जैसी कंपनियां भी भारत में अपने वर्चस्व को बढ़ा रही हैं। हाल ही में OpenAI ने भारत में ChatGPT का सस्ता सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू किया है, जिसकी कीमत केवल 399 रुपये प्रति माह है। यह दुनिया में कंपनी का सबसे सस्ता प्लान है। भारत OpenAI का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है, यहां पर एक साल के भीतर OpenAI के चार गुना यूजर्स बढ़े हैं।
भारत कैसे पूरा कर सकता है AI ख्वाब?
सीएटल के टैलेंट मैनेजमेंट एक्सपर्ट अभिजीत भादुड़ी ने कहा है कि भारत को केवल सस्ता डेटा पाकर खुद नहीं होना चाहिए। भारत को OpenAI के से ऐसी टेक डील करनी चाहिए, जिसमें सैम ऑल्टमैन से AI मॉडल्स के को-डेवलपमेंट, एल्गोरिदम की ट्रांसपेरेंसी और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी पर के जॉइंट ओनरशिप की मांग करनी चाहिए। इससे भारत सिर्फ ऐसा देश नहीं रह जाएगा, जो सिर्फ डेटा दे रहा है, बल्कि AI की दुनिया में देश तरक्की करेगा।
OpenAI का भारत में आने का मकसद
इंडिया ब्लॉकचेन एलायंस के फाउंडर राज कपूर ने कहा कि OpenAI भारत के बड़े डेटा रिसोर्सेज का उपयोग करना चाहती है। भारत में डेटा की उपलब्धता और प्रतिभाशाली लोग कंपनी के लिए अहम होंगे। लेकिन OpeAI का प्राइम टारगेट तो अपने प्रोडक्ट्स को बेचना है। कंपनी ने अभी तक भारत में R&D सेंटर खोलने की कोई योजना नहीं बताई है।
AI मिशन को पंख लगाएगा OpenAI
भारत सरकार ने हाल में कई ऐसे कमद उठाए हैं, जो दिखाते हैं कि AI की दुनिया में भारत आगे आना चाहता है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारत अगली पीढ़ी की AI क्रांति को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। सरकार के India AI Mission के तहत स्टार्टअप को बढ़ावा मिल रहा है। OpenAI का भारत में आगमन AI मिशन को पंख लगा सकता है।



