जांजगीर चांपा में दुकान के अंदर घुसकर मारपीट , सीटीटीवी कैमरा में कैद हुई घटना,जमानत में छुटे दोनों आरोपी
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम सेमरा में दुकानदार रितेश कश्यप के साथ दो बदमाशों ने दुकान के अंदर मारपीट की है जिसका सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। दोनो आरोपी दीपक तिवारी और कमलेश तिवारी जोकि जमानत में छुटने के बाद घटना को अंजाम दिया है।
दअरसल 24 अगस्त को पुलिस ने दोनों आरोपी दीपक तिवारी और कमलेश तिवारी को गिरफ्तार किया था,दोनो ने शराब पीने के लिए रितेश कश्यप से पैसे की मांग की थी उन्हें पैसे नहीं देने पर मारपीट करने की धमकी देते हुए, जेब में रखे मोबाईल को छीन लिया और डरा धमकाकर ऑन लाइन के माध्यम से 3500 रुपए ट्रांसफर कर मोबाइल फोन को तोड़ दिया था। लोगो में दोनों आरोपीयो का भय होने के कारण शिकायत नहीं करते थे वही दुकानदार रितेश कश्यप की शिकायत पर नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया और जुलूस भी निकाला था। जिसके बाद न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया था।
सोमवार को दोनों आरोपियों को जमानत मिलने पर बाहर आकार दबंगई शुरू कर दीं। मंगलवार की शाम 4.30 बजे शिकायकर्ता रितेश कश्यप के दुकान पर पहुंचे,पहले तो दीपक तिवारी दुकान के अंदर में बहस करता हुआ दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखा रहा है इसके कुछ ही सैकंड में कमलेश तिवारी पहुंचा और दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट करते हुए दुकान के बाहर घसीकर निकालकर अपमानित किया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को पुलिस दुबारा गिरफ्तार किया गया है।
थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने कहा कि अभी कार्यवाही जारी है,इस बार दोनों आरोपियों के अन्य अपराधिक रिकॉर्ड को निकाला जा रहा है। जिसके बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।



