खदान में हुआ IED ब्लास्ट दो मजदूर आए चपेट में ….
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। छोटेडोंगर इलाके में संचालित निको जायसवाल लौह अयस्क खदान के जीरो पाइंट पर आज सुबह नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए IED ब्लास्ट में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। घायल मजदूरों की पहचान हरेन्द्र और दिलीप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिलीप की मौत हुई है।
घायल मजदूरों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छोटेडोंगर ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
घटना में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रारंभिक जांच में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED विस्फोट हुई है। घायलों का इलाज जारी है।