शरीर में कोई भी बीमारी अचानक से नहीं होती। शुरुआत में वो उसके छोटे और हल्के लक्षण नजर आते हैं। जिन्हें अगर इग्नोर ना करके सही उपचार किया जाए। तो बड़ी बीमारियों के खतरे कुछ समय तक टाला जा सकता है। वहीं कुछ खास न्यूट्रिशन की कमी ही लंबे टाइम में बीमारी का रूप ले सकती है। ऐसे में शरीर में दिख रहे इन बदलावों को इग्नोर ना करने की बजाय सही उपचार करें।
हर समय नींद लगना
अगर किसी इंसान को ज्यादा नींद लगती है और बार-बार सोने का मन करता है तो ये आयरन या थायराइड की कमी का लक्षण हो सकता है। इस तरह की समस्या में आयरन की कमी को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही थायराइड ग्लैंड को एक्टिव करने की जरूरत होती है।
पेट में गुड़गुड़ की आवाज आना
हमेशा पेट से गुड़गुड़ की आवाज आती रहती है तो इसका मतलब है कि पेट में गैस या आंतों में सूजन हो सकती है। जिसकी वजह से पेट में से आवाज आती है। पेट में गैस बनने पर अजवाइन, सोंठ और नींबू पानी पिना फायदेमंद हो सकता है।
सांस लेने में मुश्किल
अगर किसी को अक्सर सांस लेने में तकलीफ होती है। तेजी से सांस लेनी पड़ती है तो ये खून में आक्सीजन की कमी या हीमोग्लोबिन की कमी का लक्षण हो सकता है।
मुंह का टेस्ट बिगड़ना
प्रेग्नेंसी में मुंह का टेस्ट बिगड़ना आम बात है। लेकिन प्रेग्नेंसी के अलावा मुंह का स्वाद बिगड़ जाता है तो ये लिवर या डाइजेशन की गड़बड़ी हो सकती है। ऐसे में खाली पेट नींबू पानी पीने से राहत मिलेगी।
स्कैल्प में दर्द होना
बाल में शैंपू करने के बाद अगर बालों की जड़ों में दर्द होता है तो ये ब्लड सर्कुलेशन की कमी या फिर स्ट्रेस की वजह से हो सकता है।
कान के पास दर्द या सूजन
कान के पास या गर्दन के आसपास सूजन और दर्द होने का संकेत कई बार लिम्फेटिक नोड्स में इंफेक्शन होता है। ऐसे में डॉक्टर के पास जाकर दवा लेना जरूरी होता है।
पैर के तलवे और हथेलियों का गर्म होना
अगर पैर का तलवा जलने लगता है या हथेलियां गर्म हो जाती हैं तो इसका कारण डाइजेशन में गड़बड़ी होती है। ऐसे में शरीर को ठंडा करने वाली चीजें जैसे ठंडा पानी और नारियल पानी पिएं।
डिस्क्लैमर: यह लेख मात्र सामान्य जानकारी के लिए है किसी भी दवा, इलाज से पहले एक्सपर्ट की राय जरूरी है।



