Cg news Janjgir champa खुद के गले को हाशिया से युवक ने काटा:- नहीं है युवा की मानसिक स्थिति ठीक,बिलासपुर रेफर
जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में युवक मंगल दास 30 वर्ष ने अपने ही गले को हाशिया से कटा है। युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने पर यह कदम उठाया है। हाला गंभीर होने पर पामगढ़ सीएचसी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है।
दरअसल घायल युवक मंगल दास अपने जीजा के घर गांव सेमरिया आया था ,जिसके बाद घर सभी सदस्य अपने – अपने कामों में व्यस्त हो गए घर को खाली होने पर वह दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया और घर में रखे हशिया से अपने गले को काट लिए। जब मंगल दास घर में नहीं दिखा तो तलाशी लेने पर नहीं मिला वही घर का दरवाजा भी अंदर से बंद था तो दरवाजे को तोड़ा गया । देखने पर मंगल दास खून से लथपथ पड़ा हुआ था जिसे उपचार के लिए अस्पताल सीएचसी पामगढ़ में भर्ती कराया गया, गले में 3 इंच का गंभीर चोट आई है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया जहां उसकी स्थित स्थिर है और इलाज जारी है।
युवक के परिजनों का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी जिसके कारण से यह कदम उठाया है। वही पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।



