छत्तीसगढ़
CG निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई मजदूर घायल मुख्यमंत्री ने क्या लिखा…

CG निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई मजदूर घायल मुख्यमंत्री ने क्या लिखा…
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में निर्माणाधीन इमारत के गिरने से 2 लोगों की मृत्यु और कई अन्य लोगों के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।
घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को राहत और बचाव कार्य हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं। घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य जारी है और स्थिति की सतत निगरानी भी की जा रही है।
ईश्वर से घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने व दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।
विष्णु देव साय,मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन