पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश के वायरल आडियो पर बीजेपी जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने आडियो की निष्पक्ष जांच की मांग की
जांजगीर चाम्पा। पामगढ़ के कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश के वायरल आडियो मामले मे आज बीजेपी के जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े और बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष लहरे ने प्रेस वार्ता लीं। जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने शेषराज हरवंश के आडियो की सच्चाई जानने के लिए राज्य शासन से आडियो की जाँच की मांग की है। उन्होंने शेषराज हरवंश पर रेत माफियाओ को संरक्षण देने और उनसे मोटी रकम लेने का आरोप लगाया।
पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश के कथित वायरल आडिओ ने प्रदेश कि राजनीति मे उबाल ला दी है। पहले अपने ऊपर रेत माफिया से कलेक्टर एसडीएम के साथ शेषराज हरवंश द्वारा 10 लाख रूपये प्रतिमाह मांगने का आडियो वायरल हुआ। जिस पर विधायक ने प्रेस वार्ता लेकर इसे साजिश बताया और कुछ साजिश मे शामिल लोगो के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कराने का एलान किया था। वायरल आडिओ को ए आई से एडिट किया हुआ बताया था। लेकिन विधायक ने अब तक किसी के खिलाफ थाना मे आवेदन तक नहीं दिया है। जिसको लेकर अब बीजेपी ने भी विधायक के वायरल आडिओ कि जाँच की मांग को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि विधायक का रेत माफियाओ से क्या ताल्लुक है उसका खुलासा होना जरुरी है। अगर विधायक मेडम निर्दाेष है तो अब तक थाना मे रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं कराई। बीजेपी जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने कहा की विधायक के वायरल आडियो के साथ पुरे मामले की जाँच के लिए राज्य सरकार से आग्रह करेंगे जिससे दूध का दूध पानी का पानी हो जाए।
वहीं बीजेपी के पूर्व पामगढ़ प्रत्याशी संतोष लहरे पर विधायक सोशल मीडिया के माध्यम से बदनाम करने का आरोप लगाया था, उन्होंने भी प्रेस से चर्चा की और पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश का मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा विपक्ष मे होने के नाते विधायक द्वारा राज्य सरकार की योजना को अपने नाम से श्रेय लेने की कोशिश को जनता के सामने रखना अपनी भूमिका बताया। उन्होंने कहा कि मेडम जब विधायक नहीं बनी थी उससे पहले विधायक के लेटर पेड मे सड़क के लिए भी पत्राचार करने का फर्जी लेटर जनता के बीच वायरल किया गया।

बीजेपी जिला अध्यक्ष ने कहा कि पामगढ विधायक शेषराज हरवंश द्वारा अधिकारियो के नाम से भी पैसा लेने का आडियो वायरल हुआ है। लेकिन उस राशि को अपने पास रखती थी या अधिकारियो तक पहुचाती थी इसकी भी जाँच की मांग मांग की है। पामगढ के कांग्रेसी विधायक को घेरने मे अब बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। राज्य सरकार से जाँच की मांग कर रही है।



