घर के बाहर खड़ीं बाइकें रहस्यमय तरीके से धू-धू कर जलीं, मोहल्ले के लोग भी हैरान, जांच में जुटी पुलिस
सूरजपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र से आगजनी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. गिरवरगंज के बईरपारा निवासी हरिशंकर के घर के सामने खड़ी दो मोटरसाइकिलें देर रात अचानक आग की लपटों में घिर गईं. बताया जा रहा है कि घटना रात लगभग ढाई बजे की है, जब आसपास के लोग गहरी नींद में थे.
READ MORE- बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित ! महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त...
स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने की वजह अज्ञात है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि किसी शरारती तत्व ने बाइक में आग लगाई होगी. देखते ही देखते दोनों मोटरसाइकिलें धू-धू कर जल उठीं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.
फिलहाल पुलिस आगजनी के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है.



