तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने खड़ी मालवाहक गाड़ी को मारी ठोकर, 5 लोग घायल
जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग न्यूज़:- विवेकानंद मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह लगभग 10 बजे एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने सड़क किनारे खड़ी मालवाहक गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी करीब 10 मीटर तक पीछे खिसक गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं।जानकारी के अनुसार, चांपा के नायक अस्पताल से एक एम्बुलेंस मरीज को लेकर जांजगीर जांच के लिए आ रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई।एम्बुलेंस में सवार पंचराम और ठंडाराम को सिर व चेहरे पर गंभीर चोट आई है, जबकि मालवाहक गाड़ी के चालक और दो अन्य लोगों को भी चोटें लगी हैं।सभी का इलाज जारी है।पुलिस मौके पर पहुंचकर सड़क पर लगे जाम को हटाने में जुट गई है।



