लाइलाज बीमारी की वजह से घुट-घुटकर रोती है जोर-जोर से हंसने वाली अर्चना पूरन सिंह, बेटे का छलका दर्द
नेटफ्लिक्स पर आ रहे कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की जज और अपनी हंसी को लेकर मशहूर अर्चना पूरन सिंह अपने एक व्लॉग में वह उस वक्त भावुक हो गईं, जब उनके बेटे आयुष्मान ने सोशल मीडिया पर उनके लिए एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसे अर्चना ने व्लॉग में देखा और अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं। इस वीडियो में आयुष्मान ने अपनी मां को हुई बीमारी कॉम्प्लेक्स रीजनल पेन सिंड्रोम (CRPS) के बारे में खुलकर बात की और बताया कि यह एक ऐसी दर्दनाक कंडीशन है है, जिसके साथ उन्हें पूरी जिंदगी जीना होगा।
-
अर्चना पूरन सिंह को कौन सी बीमारी है

2/8View Imageपिछले साल हुआ था हाथ फ्रैक्चर
आयुष्मान ने बताया कि पिछले साल उनकी मां अर्चना का हाथ फ्रैक्चर हो गया था और उसी के बाद उन्हें CRPS होने का पता चला। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी मां पर बेहद गर्व है क्योंकि इतना सब झेलने के बावजूद उन्होंने 2-3 फिल्मों और एक वेब सीरीज की शूटिंग की, एक महीने तक लगातार 30 दिन काम किया और कभी शिकायत नहीं की।
-
3/8View Imageदर्द के साथ काम कर रहीं अर्चना
आयुष्मान ने यह भी कहा कि 60 से ज्यादा उम्र में यूट्यूब चैनल शुरू करना और नई चीजें करना उनकी मां की हिम्मत और मजबूती को दिखाता है। यह सुनकर अर्चना इमोशनल हो गईं और बोलीं कि उन्हें अपने बेटे पर बहुत गर्व है
-
4/8View ImageCRPS क्या है?
कॉम्प्लेक्स रीजनल पेन सिंड्रोम (CRPS) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लंबे समय तक तेज दर्द बना रहता है। यह आमतौर पर किसी चोट, फ्रैक्चर या सर्जरी के बाद होती है और अधिकतर हाथ या पैर को प्रभावित करती है। इसमें दर्द नॉर्मल चोट से कहीं ज्यादा और लंबे समय तक महसूस होता है।
-
नसों की गड़बड़ी है असली वजह
इस बीमारी में समस्या हड्डी के सही से न जुड़ने की नहीं होती बल्कि नसों के सिग्नल बिगड़ जाते हैं। इसी कारण लगातार दर्द, सूजन, जकड़न और त्वचा के रंग या तापमान में बदलाव दिखाई देता है।
-
6/8View Imageऑर्थोपेडिक या न्यूरोलॉजिकल बीमारी?
CRPS को पूरी तरह किसी एक कैटेगरी में नहीं रखा जा सकता। इसका कारण अक्सर ऑर्थोपेडिक होता है जैसे फ्रैक्चर या सर्जरी, लेकिन असर नर्वस सिस्टम पर पड़ता है। इसलिए इसे दोनों से जुड़ी बीमारी माना जाता है।
-
7/8View ImageCRPS की पहचान कैसे होती है?
अक्सर ऑर्थोपेडिक डॉक्टर सबसे पहले इसे पहचानते हैं, जब चोट ठीक होने के बाद भी मरीज को असामान्य दर्द और जकड़न बनी रहती है। ऐसे मामलों में समय पर सही डॉक्टर तक पहुंचना बहुत जरूरी होता है।
-
8/8View ImageCRPS का पक्का इलाज क्या है?
इसका कोई एक पक्का इलाज नहीं है लेकिन सही समय पर पहचान और इलाज शुरू होने से कई मरीजों में काफी सुधार देखा जाता है। देर से इलाज शुरू होने पर समस्या लंबे समय तक रह सकती है। इसके इलाज का मुख्य लक्ष्य दर्द कम करना और मूवमेंट वापस लाना होता है। इसके लिए फिजियोथेरेपी, नसों के दर्द की दवाएं और पेन मैनेजमेंट का सहारा लिया जाता है।
-