जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप ने ग्राम पंचायत पचेड़ा के उप सरपंच अभिषेक सिंह को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में हर्ष का माहौल है, और अभिषेक सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
ग्राम पंचायत पचेड़ा के उप सरपंच अभिषेक सिंह को विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पर स्थानीय लोगों और प्रशंसकों ने हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर अभिषेक सिंह ने विधायक व्यास कश्यप का आभार प्रकट किया और कहा कि वे इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।
अभिषेक सिंह, विधायक प्रतिनिधि…
मैं विधायक महोदय का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ कि उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। मैं पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा और क्षेत्र की जनता की सेवा में तत्पर रहूंगा।
अभिषेक सिंह की नियुक्ति से उनके समर्थकों में उत्साह है, और वे इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक सकारात्मक कदम मान रहे हैं।