तेज बारिश के चलते एक घर ढह गया।ढहने और भी घर क्षतिग्रस्त हो गया।एक बुजुर्ग महिला दब गई
धमतरी में तेज बारिश के चलते एक घर ढह गया।ढहने और भी घर क्षतिग्रस्त हो गया।एक बुजुर्ग महिला दब गई।जान बचाकर भागते हुए बाहर निकली।बरसते बारिश में तीज आए बहनों में दहशत का माहौल छा गया। वहीं 1 साल का बच्चा भी बाल बाल बच गया। गनीमत रही घर ढहने से 6 सदस्य बाल बाल बच गए।
दरअसल धमतरी शहर के सदर दक्षिण वार्ड में देर रात बारिश के चलते घर अचानक ढह गया। जिससे परिवार काफी दहशत में है जैसे ही घर ढह गया उस वक्त घर में एक बुजुर्ग महिला मौजूद थी।वहीं पड़ोसी के घर में बाकी सदस्य थे तीज कार्यक्रम के बाद भोजन कर रहे थे। बारिश के बीच वार्ड में करीब डेढ़ फीट पानी भर गया।और अचानक घर ढहने से बुजुर्ग महिला दब गई थी।जो की भाग कर अपनी जान बचाई और वह बाल बाल बच गई।घर में करीब डेढ़ फीट चौड़ाई का दिवाल भी नहीं बच पाया और खपरैल के घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया।लेकिन घर के आजू-बाजू भी दोनों पड़ोसी का क्षतिग्रस्त हो गया है।और वह भी कभी भी ढह सकता है।जहां पर करीब 10 लोगों की जान खतरे में है।तीनों घर इतनी जर्जर हो चुकी थी की कई कोशिशें के बाद भी प्रधानमंत्री आवास बनना लटका हुआ है।
पीड़ित सुखबती यादव ने बताया कि वह जब बारिश हो रही थी उस वक्त घर पर मौजूद थी। और अचानक घर गिर गया।जिसमें वह दब गई थी।जहां पर बांस से लदी बुजुर्ग महिला ने बांस को हटाकर घर से बाहर निकली। वहीं आसपास मौजूद लोग भी बुजुर्ग महिला को बचाने के लिए दौड़ पड़े।बुजुर्ग महिला की मांग है कि उनके पास अब घर नहीं बचा है उनको जल्दी आवास दिया जाना चाहिए।
बुजुर्ग महिला के बेटे शंकर यादव ने बताया कि घर पर 6 सदस्य रहते हैं। और वह कई वर्षो से से रह रहे हैं।और अपनी माता की बेटी यादव के साथ रहते हैं। सभी एक साथ गुजर बसर करते हैं। और अचानक बारिश के चलते उनके घर ढह गया। और अब उनके पास रहने के लिए कोई भी जगह नहीं है।उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री आवास के लिए करीब चार बार फार्म डाला इसके बाद भी कोई रिस्पांस नहीं मिला।जिसके चलते उनका घर नहीं बन पाया।शंकर यादव ने मांग करते हुए कहा कि अब उनको आवास की जरूरत है जिसे जल्द आवास दिया जाए।
वहीं देर रात मौके पर पहुंचे भाजपा के जिला महामंत्री महेंद्र पंडित ने कहा कि शासन की ओर से जो भी सहयोग हो सकता है उसको जरूर किया जाएगा और वह परिवार के सदस्य हैं जिसके लिए हर सभव तैयार है।



