संसदीय दायित्व में सांसद कमलेश जांगड़े को मिली एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
Foreign Contribution (Regulation) Amendment Bill, 2026 पर गठित संयुक्त समिति में सदस्य के रूप में हुईं नामित

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े को संसदीय दायित्व के तहत एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें Foreign Contribution (Regulation) Amendment Bill, 2026 पर गठित संयुक्त समिति में सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
लोकसभा द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े को इस महत्वपूर्ण संयुक्त समिति में सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। समिति विधेयक से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करेगी और अपनी भूमिका का निर्वहन करेगी।
नई जिम्मेदारी मिलने पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि यह उनके लिए महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने कहा कि समिति के माध्यम से विधेयक से जुड़े विषयों पर होने वाले विचार-विमर्श में सक्रिय सहभागिता करते हुए जनहित एवं राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का पूरा प्रयास करेंगी।
सांसद जांगड़े ने कहा कि जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की जनता के विश्वास और आशीर्वाद को सदैव सर्वोपरि रखते हुए वे अपने संसदीय दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करती रहेंगी।
सांसद को मिली इस नई जिम्मेदारी से क्षेत्र के लोगों और समर्थकों में भी उत्साह देखा जा रहा है। इसे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व के रूप में देखा जा रहा है।



