जांजगीर चांपा में सड़क हादसे से युवक की मौत:- ईट से भरा माजदा वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, ग्रामीणों में भरी आक्रोश,पुलिस हिरासत में चालक
जांजगीर चांपा जिले के नगर पंचायत खरौद में ईट से भरा माजदा वाहन ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में लेते हुए रौंदा दिया है। घटना स्थल पर युवक की मौत हुई है। शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। माजदा वाहन चालक को पुलिस ने अपने हिरासत में लिया है। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी अनुसार, कन्हैया यादव 30 वर्ष पामगढ़ थाना क्षेत्र के भैसो का रहने वाल है। वह खरौद से शिवरीनारायण अपने बाइक से जा रहा था। तभी तेज रफ़्तार माजदा वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में लिए जिससे वह सड़क में जा गिरा और माजदा वाहन युवक के शरीर के ऊपर से निकल गई। हादसे में उसका के शरीर का हिस्सा सड़क पर निकला आया और मौके पर ही दम तोड दिया। परिजन भी मौके पर पहुंचे जहा रो रोकर बुरा हाल है। वही ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
घटना की जानकारी,ग्रामीणों ने शिवरीनारायण थाने में दी। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। माजदा वाहन चालक को पुलिस हिरासत में लिए गया है। माजदा वाहन को जब्त किया गया है चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा आगे की कार्यवाही की जाएगी।



