अयोध्या राम मंदिर में लागू हुआ नया दर्शन सिस्टम, जानिए कैसे मिलेगा पास और क्या हैं नियम
अयोध्या: अयोध्या के राम मंदिर परिसर में दर्शन व्यवस्था को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट ने अहम बदलाव किए हैं. परकोटा के छह नए मंदिरों और सप्तर्षि मंदिर के निर्माण व ध्वजारोहण के बाद अब दर्शन प्रणाली को नया स्वरूप दिया गया है.ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो प्रकार के पास जारी किए हैं सुगम दर्शन और सामान्य दर्शन.
सुगम दर्शन पास के जरिए श्रद्धालु रामलला, राम परिवार और परकोटा के छह मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे, जबकि सामान्य दर्शन पास में रामलला, राम परिवार, शेषावतार मंदिर, सप्त मंदिर और कुबेर टीले के दर्शन शामिल हैं. इसके साथ ही एक बड़ा बदलाव यह भी किया गया है कि अब एक पास पर अधिकतम पांच श्रद्धालु ही दर्शन कर सकेंगे, जबकि पहले यह संख्या आठ थी.
8 मई तक सुगम और सामान्य दर्शन के सभी स्लॉट पहले से फुल

घर बैठे बन जाएगा पास
अगर आप राम मंदिर में दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं और घर बैठे पास बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको राम मंदिर ट्रस्ट के आधिकारिक वेबसाइट (https://srjbtkshetra.org/) पर क्लिक करने के बाद आप घर बैठे राम मंदिर में सामान्य और सुगम पास बना सकते हैं . राम मंदिर ट्रस्ट की इस पहल से राम भक्तों को बड़ी सुविधा मिली है अब राम भक्त राम मंदिर परिसर के सभी मठ मंदिरों में संपूर्ण दर्शन कर सकते हैं.
पास के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा
राम मंदिर ट्रस्ट के सहयोगी और विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि लंबे समय से राम भक्त संपूर्ण दर्शन के लिए उत्साहित थे. अब राम मंदिर ट्रस्ट ने सभी राम भक्तों के लिए ट्रस्ट के आधिकारिक वेबसाइट में पास की सुविधा को उपलब्ध कराया है. इससे घर बैठे राम भक्त राम मंदिर का पास बना सकते हैं और दर्शन भी कर सकते है. पास के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा.