शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाला उत्तर प्रदेश का आरोपी गिरफ्तार, सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सक्ती। सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर और ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ऐंठने वाले एक शातिर आरोपी को सक्ती पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कानपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी अंकित तिवारी ने प्रार्थिया को अपनी पत्नी बनाने का झांसा देकर और वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट वायरल करने की धमकी देकर करीब 8 से 9 लाख रुपए की ठगी की थी।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया ने 9 मार्च 2026 को थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थिया की पहचान ‘जीवन साथी’ ऐप के माध्यम से कानपुर निवासी अंकित तिवारी से हुई थी। आरोपी ने महिला को भरोसा दिलाया कि वह उसे और उसके बेटे को अपना लेगा। इसी विश्वास का फायदा उठाकर आरोपी ने वीडियो कॉल के दौरान दबाव बनाया और कुछ स्क्रीनशॉट ले लिए।

इसके बाद आरोपी अंकित अपनी नौकरी पर खतरा होने का बहाना बनाकर महिला से पैसे मांगने लगा। जब महिला ने और पैसे देने से मना किया, तो आरोपी उसे वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट फेसबुक और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डालने की धमकी देने लगा। इस तरह डरा-धमकाकर आरोपी अब तक प्रार्थिया से 8 से 9 लाख रुपए वसूल चुका था।
पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के कानपुर (यशोदा नगर) में दबिश देकर आरोपी अंकित तिवारी को धर दबोचा।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(2), 308(5) और 338 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
इस पूरी कार्रवाई में सक्ती थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश अजगल्ले, आरक्षक मोहन सिदार और स्टाफ की मुख्य भूमिका रही।