फेंकें नहीं! साबुन के छोटे टुकड़े बचाएंगे आपके हजारों रुपये, आजमाएं ये 5 देसी जुगाड़
बाथरूम में पड़े साबुन के छोटे टुकड़े अब बेकार नहीं जाएंगे. अक्सर हम इन्हें फेंक देते हैं, लेकिन ये छोटे-छोटे वेस्ट टुकड़े घर के बड़े कामों में बेस्ट साबित हो सकते हैं. पेश हैं साबुन के बचे हुए टुकड़ों को इस्तेमाल करने के 5 स्मार्ट तरीके.
पुरानी जैकेट, जींस या बैग की चेन अक्सर अटकने लगती है. ऐसे में साबुन का एक सूखा टुकड़ा लें और उसे चेन के दांतों पर रगड़ें. दो-तीन बार ऊपर-नीचे करने पर साबुन लुब्रिकेंट की तरह काम करेगा और चेन मक्खन की तरह चलने लगेगी.
नमी के कारण अक्सर कपड़ों की अलमारी या जूतों के रैक से अजीब सी गंध आने लगती है. इससे बचने के लिए साबुन के सूखे टुकड़ों को मलमल के कपड़े में बांधकर वहां रख दें. यह एक बेहतरीन और सस्ता पॉकेट फ्रेशनर है.
सिलाई का शौक रखने वालों के लिए छोटा साबुन दर्जी वाले चॉक से बेहतर विकल्प है. कपड़े पर निशान लगाने के लिए इसका इस्तेमाल करें. फायदा यह है कि सिलाई के बाद कपड़े को धोते ही निशान पूरी तरह साफ हो जाता है और दाग नहीं रहता.
बगीचे के पौधों में कीड़े लग गए हैं तो साबुन के टुकड़ों को पानी में घोलकर एक स्प्रे तैयार करें. इस पानी का छिड़काव कीटनाशक के रूप में काम करता है. बस ध्यान रखें कि साबुन ज्यादा हार्ड या केमिकल वाला न हो.
बचे हुए टुकड़ों को फेंकने के बजाय उन्हें गर्म पानी में डालकर घोल लें. इस घोल का इस्तेमाल आप सिंक की सफाई, हाथों को धोने या किचन स्लैब को चमकाने के लिए कर सकते हैं. इससे आपका पैसा भी बचेगा और बर्बादी भी नहीं होगी.



