जांजगीर चांपा में रफ्तार का कहर:- पिकअप वाहन और बाइक में आमने सामने टक्कर,19 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस।
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम सेमरा-अवरिद में पेप्सी पिकअप वाहन और बाइक में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 19 वर्षीय युवक अभिषेक कश्यप की मौत हुए है, पिकअप वाहन को पुलिस ने जब्त किया है,,शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी अनुसार,,ग्राम भैंसों मदनपुर का रहने वाल अभिषेक कश्यप अपनी माँ को लेकर अवरीद गांव रिश्तेदार के यहां पहुंचा था। मां को शादी समारोह में छोड़ने के बाद वह घर वापस जा रहा था इस दौरान सेमरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक चलते हुए ,,सामने से आ रही बाइक को जोरदार ठोकर मारी जिससे बाइक सवार युवक अभिषेक कश्यप सड़क किनारे जा गिरा और लहूलुहान हो गया। आस पास के लोग ने घटना के बाद इकट्ठा होकर गंभीर रूप से घायल युवक अभिषेक को सीएचसी अस्पताल नवागढ़ में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित किया।
घटना की जानकारी मिलने पर नवागढ़ पुलिस घटना स्थल पहुंची,जहां से पिकअप वाहन और बाइक को जब्त किया गया। पिकअप वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मृतक अभिषेक कश्यप के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम कराया गए,जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनो को सौंप दिया गया है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।



