Janjgir champa News इस तारीख में किसानों को मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त….. क्या है समय देखे पूरी खबर
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जांजगीर-चांपा जिले के किसानों के लिए बड़ी खबर है। आगामी 13 मार्च को योजना की अगली किस्त जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के गुवाहाटी से देशभर के पात्र किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से दो-दो हजार रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर करेंगे।
कृषि विभाग के उप संचालक आर.के. शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के लगभग 1 लाख 24 हजार किसान इस योजना से लाभान्वित होंगे। वहीं देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में कुल 18,650 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जाएगी।इस अवसर पर जिले में पीएम किसान उत्सव दिवस भी मनाया जाएगा। विभिन्न गांवों में किसान बैठकों का आयोजन किया जाएगा और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी कराया जाएगा।
Janjgir champa News किसानों से अपील…
कृषि विभाग के उप संचालक राकेश कुमार शर्मा ने किसानों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द एग्रीस्टेक पोर्टल पर अपनी फार्मर आईडी, ई-केवाईसी और आधार सीडिंग का कार्य पूरा कर लें, ताकि किस्त मिलने में किसी प्रकार की समस्या न हो।
Janjgir champa News किसान अपनी फार्मर आईडी और ई-केवाईसी के लिए च्वाइस सेंटर, सीएससी सेंटर या कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। पीएम किसान योजना की राशि से किसानों को खाद, बीज और अन्य कृषि कार्यों में आर्थिक सहायता मिल सकेगी।



