एआई समिट में विरोध के मुद्दे पर जांजगीर में किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन
कचहरी चौक पर भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम
जांजगीर-चांपा | देश की राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) कार्यक्रम के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर जांजगीर में भाजपा किसान मोर्चा ने मंगलवार को कचहरी चौक पर प्रदर्शन किया।
किसान मोर्चा की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि इस प्रकार के प्रदर्शन से देश की गरिमा को ठेस पहुंचती है और यह विकास विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
प्रमुख नेताओं की मौजूदगी…
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, भाजपा रायगढ़ जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भूनेश्वर साहू सहित पार्टी के कई प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के खिलाफ विरोध जताया। किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि वे कांग्रेस द्वारा किए गए कृत्य की निंदा करते हैं और देशहित के मुद्दों पर आवाज उठाते रहेंगे।



