ऑपरेशन ‘प्रहार’: कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52 पत्ती ताश से संगठित जुआ खेलाते 7 आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर। अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए कोनी पुलिस ने ऑपरेशन “प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। थाना कोनी क्षेत्र के देवनगर में 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर संगठित रूप से जुआ खेलाने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में नगद रकम, मोबाइल फोन और वाहन समेत करीब 2.21 लाख रुपये की सामग्री जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 20 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर देवनगर स्थित प्रमोद कौशिक के घर घेराबंदी कर छापामार कार्रवाई की।
रेड के दौरान आरोपी 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर संगठित रूप से जुआ खेलते और खिलाते हुए पाए गए। पूछताछ में सभी आरोपियों ने मिलकर जुआ संचालन करना स्वीकार किया। पुलिस ने मौके से 02 बंडल ताश, प्लास्टिक कारपेट, ₹71,850 नगद, 05 मोबाइल फोन और 03 मोटरसाइकिल जब्त की है।
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 22/2026, धारा 4, 5 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी जुआ एक्ट के प्रकरण दर्ज हैं।
कोनी पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है और 21 जनवरी 2026 को उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी



