नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस की त्वरित कार्रवाई.
बिलासपुर | 21 जनवरी 2026 चौकी बेलगहना, थाना कोटा, जिला बिलासपुर में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 74 बीएनएस तथा धारा 08, 12 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण…
पुलिस के अनुसार आरोपी मनीष कांशीपुरी ने नाबालिग पीड़िता का हाथ जबरदस्ती पकड़कर गलत नियत से छेड़छाड़ की। पीड़िता की शिकायत पर चौकी बेलगहना थाना कोटा में तुरंत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
पूछताछ में अपराध स्वीकार
दिनांक 21.01.2026 को आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी को उसी दिन विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
आरोपी का विवरण नाम: मनीष कांशीपुरी पिता का नाम: सोनू काशीपुरी निवासी: बहेरामुड़ा, चौकी बेलगहना, थाना कोटा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)



