झोपड़ी नुमा मकान में आगजनी और तोडफ़ोड़:- आबादी जमीन के नाम पर 2 से 2.30 लाख रुपए की वसूली, पार्षद सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चांपा जिले के राहौद में आबादी जमीन पर बने झोपड़ी नुमा मकान में तोड़ फोड़ और आगजनी की घटना के मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने पार्षद नरसिंग गोड 33 वर्ष के साथ उसके दो साथी बनक राम गोड 50 वर्ष,भगत गोड 29 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है,आरोपियों ने महिला शीतला बाई से उक्त जमीन के नाम पर अवैध रूप से 2 से 2.50 लाख रूपए की वसूली का प्रयास किया गया था।
मिली जानकारी अनुसार,, पीड़िता शीतला बाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई,उसने वर्ष 2025 में अरूण कुमार की माध्यम से दया शंकर गोड से 17 अप्रैल को आबादी जमीन को 2.50 लाख रुपए में खरीदी थीं। जिसमें झोपडी नुमा मकान बनाकर रह रही थीं । इस दौरान पार्षद नरसिंग गोड अपने साथी बनक राम, भगत गोड के साथ मिलकर उस भूमि को आबादी भूमि है कहते हुए मकान बनाने के नाम पर 2 से 2.50 लाख रुपए की अवैध वसूली की जा रही थी। जिसे नहीं देने पर तीनों ने एक राय होकर महिला शीतला के मकान के पास जाकर दीवार एवं टीन शेड को सब्बल में से पहले तोड़फोड़ की,,मन नहीं भरा तो घर के अंदर रखे कपड़े कुर्सी राशन बर्तन और अन्य सामानों को बाहर निकाला साथ ही मकान में आग लगा दी। जिससे मकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गई जिससे 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
वही तीनो ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी थी जिससे भाग कर अपनी जान बचाई। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर आरोपियों को तलाश की गई
। जहां पुलिस टीम ने घेरा बंदी कर तीनो आरोपी पार्षद नरसिंग गोड, बनक राम गोड, भगत गोड को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर तोड़फोड़ कर आग लगाने की बात स्वीकार की है। जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।



