नव वर्ष पर जांजगीर के प्रसिद्ध नहरिया बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब, मनोकामना लेकर पहुंचे सैकड़ों भक्त
जांजगीर–चांपा जिले के प्रसिद्ध नहरिया बाबा मंदिर में नव वर्ष के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। नए साल की शुरुआत बाबा के दर्शन के साथ करने के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
मंदिर को फूलों और गुब्बारों से भव्य रूप से सजाया गया है। श्रद्धालु अपनी-अपनी मनोकामनाएं लेकर बाबा नहरिया सरकार के दरबार में शीश नवाने पहुंचे हैं। मान्यता है कि सच्चे मन और श्रद्धा से मांगी गई हर मनोकामना बाबा नहरिया सरकार पूर्ण करते हैं।
इसी आस्था और विश्वास के चलते जांजगीर–चांपा ही नहीं, बल्कि आसपास के अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना करने पहुंच रहे हैं। नव वर्ष पर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और “बाबा नहरिया सरकार की जय” के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा है।



