केरल में छत्तीसगढ़ के मजदूर की बंगलादेशी हो कहकर बेरहमी से पिटाई कर उतारा मौत के घाट

सक्ती।छत्तीसगढ़ के एक प्रवासी मजदूर को केरल में बांग्लादेशी समझकर इतना पीटा गया कि उसकी मौत हो गई। सक्ती जिले के करही गांव के रहने वाले रामनारायण बघेल 31 वर्षीय लगभग एक हफ्ते पहले गांव से 13 दिसंबर को मजदूरी के लिए केरल के पल्लकड़ जिले गए थे और काम की तलाश कर रहे थे।जानकारी के मुताबिक, केरल पुलिस ने मृतक की पहचान आधार कार्ड से कर सक्ती पुलिस को सूचना दी कि उनकी मौत हो गई। जिसके बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है , जानकारी मिलने के बाद कल देर शाम परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए हैं।बताया जा रहा है पल्लकड़ के रहने वाले स्थानीय लोगों ने उन्हें बांग्लादेशी समझ हाथ मुक्के से खूब मारपीट की गई, मामला केरल के पल्लकड़ जिले के वालैयार थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार, कुछ स्थानीय लोगों ने रामनारायण को घेर लिया। उन पर बांग्लादेशी होने का आरोप लगाकर मारपीट की गई ,प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिटाई के कारण रामनारायण की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।केरल पुलिस के मुताबिक, मजदूर के शरीर पर चोट के बहुत ज्यादा निशान थे। असहनीय दर्द से उसकी मौत हुई है। मारपीट में मजदूर के छाती से खून भी बह रहा था। शरीर में कई घाव बन गए थे। वालैयार थाने में अपराध क्रमांक 975/2025, धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।मृतक के परिजनों ने केरल सरकार या पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक मुआवजे की घोषणा न होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सरकार से तत्काल मुआवजा देने, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने और रामनारायण के शव को उसके पैतृक गांव तक पहुंचाने की मांग की है।मृतक के कुछ परिजन घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं, ताकि कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को वापस लाने की व्यवस्था की जा सके। यह घटना प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा से जुड़े सवालों को फिर से सामने लाती है।



