वनडे सीरीज जीत के बाद टीम इंडिया पर ICC ने लिया एक्शन… काटी इतनी मैच फीस, जानें पूरा मामला
भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी. सीरीज का पहला मुकाबला रांची में हुआ था, जिसे भारतीय टीम ने 17 रनों से जीता था. फिर मेहमान टीम ने वापसी करते हुए रायपुर वनडे में 4 विकेट से जीत दर्ज की थी. इसके बाद केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने विशाखापत्तनम हुए निर्णायक मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम किया था.
वनडे सीरीज में जीत के बाद भारतीय टीम पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक्शन लिया है. भारतीय टीम पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में स्लो ओवर रेट के कारण भारतीय टीम को ये सजा मिली है.



