पीएम मोदी-पुतिन को साथ देखकर ट्रंप को हुआ FOMO, अचानक दिल्ली का नाम लेकर किया बड़ा ऐलान
वॉशिंगटन: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर हैं और इस दौरान पीएम मोदी के साथ उनकी दोस्ती पर दुनिया नजरें गड़ाए हुए है. जहां एक तरफ भारत और रूस के बीच कई बड़ी-बड़ी डील्स हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति को FOMO वाली फीलिंग आ रही है. यही वजह है कि वो अचानक भारत को अहमियत देने लगे हैं. हाल ही में अमेरिका ने अपनी नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रेटेजी जारी की है. इसका ऐलान करते हुए भारत का नाम लिया गया है. अमेरिका ने दिल्ली से मदद मांगी है और चीन के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात कही है.
अमेरिका-भारत के रिश्ते पर कही ये बात
अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रेटेजी में भारत के साथ रिश्ते सुधारने और मजबूत करने की बात कही गई है. इसके अलावा साउथ चाइना सी में चीन के खिलाफ एक्शन में दिल्ली और जापान से मदद मांगी गई है.
यूरोपीय देशों को जमकर सुनाया
ट्रंप सरकार ने 33 पन्नों की लंबी नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रेटेजी में यूरोपीय देशों को जमकर सुनाया है. इसमें आरोप लगाया गया है कि यूरोपीय देश डेमोक्रेसी को तबाह करने पर तुले हैं और नहीं चाहते हैं कि यूक्रेन में शांति आए. नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रेटेजी में कहा गया है कि यूरोपीय इकोनॉनी को सुधारने के लिए जरूरी है कि यूक्रेन के साथ जंग रोकी जाए और रूस के साथ दुश्मनी खत्म की जाए. इस डॉक्यूमेंट में एशिया और मिडिल ईस्ट के साथ अमेरिका के रिश्तों का भी जिक्र है.
नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रेटेजी वाले कागज में अमेरिका ने चीन को आर्थिक चुनौती करार दिया है लेकिन ये भी कहा गया है कि वाशिंगटन, चीन के साथ आर्थिक संबंधों को दोबारा से बैलेंस करने के लिए कदम उठाएगा. इसके अलावा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में युद्ध रोकने के प्रयासों पर भी जोर दिया गया है.



