मेरी बेटी को पैड चाहिए… एयरपोर्ट पर बेबस पिता की चीखें सुन कांप जाएगा कलेजा, इंडिगो की लापरवाही पर भड़के यूजर्स
देश में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा की बात तो बहुत होती है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देखकर आपका दिल दहल जाएगा. एयरपोर्ट जैसी हाई फैसिलिटी वाली जगह पर एक पिता अपनी बेटी के लिए सेनेटरी पैड मांगते हुए रोता नजर आता है. सबसे हैरानी की बात यह है कि चारों तरफ खड़े लोगों में से कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आता है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में इंडिगो की फ्लाइट देरी की वजह से एयरपोर्ट पर कई यात्री परेशान नजर आते हैं. यात्रियों में से एक व्यक्ति एयरपोर्ट स्टाफ से अपनी बेटी के लिए चिल्ला-चिल्ला कर सेनेटरी पैड मांगता नजर आया, लेकिन उसकी बात कोई सुनने को तैयार नहीं था और उसकी मदद किसी ने नहीं किसी ने नहीं की. इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इंडिगो की लापरवाही के चलते सोशल मीडिया पर लोग वीडियो देखकर भड़क उठे.
एयरपोर्ट पर दिखी पिता की बेबसी और स्टाफ की अनदेखी
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वायरल हो रहे है इस वीडियो को @grafidon नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वायरल वीडियो में एक व्यक्ति एयरपोर्ट पर अपनी बेटी के लिए एयरपोर्ट स्टाफ से सेनेटरी पैड मांगता हुआ नजर आता है. व्यक्ति बार-बार एयरपोर्ट स्टाफ से कहता है कि प्लीज मेरी बेटी को पेड़ दे दो, उसकी तबीयत खराब हो रही है, लेकिन उस व्यक्ति की बात कोई नहीं सुनता है. दरअसल, यह वीडियो एक एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट डिले होने के बाद सामने आया. जब फ्लाइट डिले के चलते यात्री एयरपोर्ट स्टाफ से बातचीत करने की कोशिश करते हैं, इसी बीच एक व्यक्ति सामने आता है और अपनी बेटी के लिए चिल्ला-चिल्ला कर सेनेटरी पैड मांगने लगता है. हैरानी की बात यह होती है कि चारों तरफ खड़े लोगों और एयरपोर्ट स्टाफ में से उस व्यक्ति की मदद के लिए कोई आगे नहीं आता है, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है.
यूजर्स का फूटा गुस्सा किसी ने सिस्टम तो किसी ने समाज को कोसा
सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने एयरलाइन सिस्टम और समाज सभी की आलोचना की. इस वीडियो को देखकर एक यूजर कमेंट करता है कि कितना दुखद है यह. एक और यूजर गुस्से में कमेंट करता है कि इससे अच्छे दिन और क्या चाहिए. इसके अलावा एक यूजर कमेंट करता है कि इतने सवाल सरकार से किए होते तो यह हाल न होता. वहीं एक यूजर कमेंट में लिखता है कि भारत के लोकतंत्र में अब ऐसे ही दृश्य देखने को मिलेंगे. एक यूजर ने सिस्टम पर सवाल खड़े करते हुए कमेंट किया कैसा सिस्टम है ये जो इमरजेंसी में अपने कस्टमर की छोटी सी जरूरत भी पूरी नहीं कर सकता. वहीं लास्ट में एक और यूजर कमेंट करता है की सोचो बाप कितना मजबूर होगा जो सबके सामने यह बात रख रहा है और एक भी व्यक्ति मदद के लिए आगे नहीं आया.



