रसोई गैस से भरा ट्रक नाले में पलटा: बैक करते समय पुलिया से नीचे नाले में जा गिरा, बाल- बाल बची ड्राइवर की जान
कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से करीब 10 किलोमीटर दूर मनसुख गांव के पहले पड़ने वाले धनुहर नाले पर फिर एक बड़ा हादसा हुआ। रविवार सुबह करीब 8 बजे रसोई गैस से भरा ट्रक बैक होते हुए पुलिया से नीचे नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे के दौरान ड्राइवर भी नाले में गिरा। लेकिन पानी होने की वजह से वह सुरक्षित बच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह करीब 8 बजे रसोई गैस से भरा ट्रक बैक होते हुए पुलिया से नीचे नाले में जा गिरा। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों ने तुरंत सिलेंडर के आसपास किसी भी तरह की अफरातफरी या आगजनी को रोकने के लिए स्थिति को संभाला। गनीमत रही कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।
हादसों का ब्लैक स्पॉट बन चुका है पुल
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस पुल पर पहले भी सैकड़ों ट्रक बैक होकर पलट चुके हैं, जिससे यह जगह ‘हादसों का ब्लैक स्पॉट’ बन चुकी है।



