धमतरी शहर में घुसा दंतैल हाथी: सड़कों और गलियों में रातभर घूमता रहा, दहशत के बीच गुजरी शहरवासियों की रात
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्थित गंगरेल बांध में एक दंतैल हाथी अचानाक शहर के बीच पहुंच गया। इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम हाथी को शहर की जाने से रोक दिया गया।
वहीं रुद्री सिविल लाइन इलाके में कलेक्टर और एसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के आवास होने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई। पुलिस ने हाथी को भगाने के लिए लगातार सायरन बजाया, लेकिन हाथी शहर की ओर बढ़ता चला गया। थोड़ी देर बाद वह बालाजी कॉलोनी पहुंचा और फिर कई मोहल्लों की गलियों में घूमता रहा। इसके बाद सिंगपुर की जंगल के तरफ आगे बढ़ गया। तक जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं वन विभाग की टीम हाथी पर नजर रखे हुए है।



