जशपुर के युवक का बिलासपुर से अपहरण: मांगी 10 लाख रुपए की फिरौती, 3 दिन से है लापता
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के युवक का बिलासपुर से अपहरण का मामला सामने आया है। इस दौरान अपहरणकर्ताओं ने युवक के पिता से 10 लाख रुपए की फिरौती की मांग रखी है। युवक संजय यादव बिलासपुर के कस्तूरबा नगर इलाके में रहता था। जिसका अपहरण करने के बाद आरोपियों ने पिता को स्वयं फोन कर अपहरण की जानकारी दी है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। युवक संजय यादव बिलासपुर से पिछले 3 दिन से लापता है।



