भाटापारा नगर पालिका परिषद में कांग्रेस पार्षदों का धरना, नाली निर्माण में उपेक्षा का आरोप
भाटापारा:- नगर पालिका परिषद भाटापारा के मुख्य द्वार पर कांग्रेस पार्षदों ने धरना प्रदर्शन किया। पार्षदों का कहना है कि कांग्रेस पार्षद वाले वार्डों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। उनका आरोप है कि कई बार मांग करने के बावजूद वार्डों में नाली निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है।
कांग्रेस पार्षदों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



