बाइक सवार बदमाश ने देशी कट्टे से की फायरिंग, ग्रामीणों के साहस व सूझबूझ से पकड़ाया आरोपी, मुख्य आरोपी की तलाश जारी
कोरबा।जिले में बुधवार की देर रात सनसनीखेज वारदात घटित हो गई। कटघोरा थाना अंतर्गत कसनियां में एक व्यवसायी के मकान में बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। देशी कट्टे से चली एक गोली दुकान शटर में जा लगी, जबकि दूसरी गोली दरवाजे के पार हो गई। ग्रामीण की साहस और सूझबूझ से बस में सवार होकर भाग रहा आरोपी पकड़ा गया। मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त हथियार व वाहन को भी बरामद किया गा है। मामले में पुलिस विवेचना कर रही है।
कटघोरा थानांतर्गत ग्राम कसनियां में सिकंदर मेमन परिवार सहित निवास करता है। वह मकान के सामने ही दुकान का संचालन करता है। बताया जा रहा है कि गुरूवार की रात परिवार के सभी सदस्य घर में थे। उन्हें रात लगभग 9.45 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वे किसी वस्तु के फटने की आशंका पर घर से – बाहर निकले।
इस दौरान बाइक सवार युवक घर के सामने खड़ा था। उसने परिवार को बाहर । निकलते देख दूसरी बार गोली दाग दी। परिवार के सदस्य फायरिंग होते देख तुरंत घर में घुस गए। करीब 11 बजे श्री मेमन के पिता और बहन
घर से निकल रहे थे। बदमाशों की चलाई गई एक गोली शटर में जा लगी, जबकि दूसरी गोली दरवाजे के पार हो चुकी थी।
घटना को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश भाग रहा था, लेकिन थोड़ी ही दूर जाने के बाद बाइक सहित सड़क पर जा गिरा। उसने अपनी पहचान छिपाने कपड़े बदल लिए।
इसी दौरान ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने संदेह होने पर पीछा करना शुरू कर दिया। अपने पकड़े जाने के भय से बदमाश बस में सवार होकर कटघोरा की ओर आने लगा, लेकिन उसे रास्ते में ही घेरकर पकड़ लिया गया।
इस मामले में पुलिस ने यूपी के प्रतापपुर रहने निवासी दुर्गेश पांडे शूटर और कोरबा शहर के हर्ष सिंह और आशीष जांगड़े गिरफ्तार किया गया है वहीं मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है वही मामले की जांच की जा रही है।



