बिलासपुर में वोट चोर, गद्दी छोड़ सभा: सचिन पायलट के नेतृत्व कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, प्रदेश के कई दिग्गज नेता होंगे शामिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन होगा। बिलासपुर के मुंगेली नाका स्थित ग्रीन गार्डन मैदान में वोट चोर, गद्दी छोड़ आमसभा का आयोजन किया जायेगा। जहां पर कांग्रेस के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह अभियान राहुल गांधी के आह्वान पर पूरे देश में चल रहा है।
बिलासपुर में होने वाली आमसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव भी शामिल होंगे। महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल समेत सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सभा में पहुंचेंगे।



