मर्डर का खुलासा : गर्लफ्रेंड से की बात तो युवक ने चाकू मारकर कर दी हत्या, पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में बीते शुक्रवार को स्टेशन रोड पर युवक की हत्या के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमे दो आरोपी नाबालिग है और एक आरोपी आत्म समर्पण किया है . सात आरोपियों की आज पुलिस ने जुलुश निकाली । जुलुश में आरोपी बोलते हुए नजर आये की पुलिस हमारी बाप है, अपराध करना पाप है। जैसे नारे लगाते नजर आए। यह नजारा देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में नागरिक घरों से निकलकर सड़कों पर उमड़ पड़े। घटना का खुलासा करते हुए जिले के एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी के गर्लफ्रेंड्स से मृतक ने बात की थी जिसके बाद से मुख्य आरोपी और मृतक के बीच विवाद था . घटना के दिन आरोपी अपने साथियों के साथ मृतक से पहले मारपीट की उसके बाद चाकू से हमला किया गया . घायल युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान करण नामक युवक की मृत्यु हो गई । घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल फैल गया था।



