आपसी विवाद में पत्थर से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बीजापुर। थाना जांगला पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 26 अगस्त 2025 का है, जब थाना गंगालूर क्षेत्र के ग्राम गोंगला निवासी सुरेश उज्जी का शव ग्राम पोटेनार के पास पहाड़ी मार्ग पर मिला था। मृतक के सिर और चेहरे पर पत्थर से हमला करने के गंभीर निशान पाए गए थे।
जाँच के दौरान स्पष्ट हुआ कि 23 अगस्त को भोजन के दौरान हुए विवाद में ग्राम पोटेनार निवासी बामन सोढ़ी (24 वर्ष) ने सुरेश उज्जी की पत्थर से वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पत्थर बरामद किया गया।
थाना जांगला पुलिस ने आरोपी बामन सोढ़ी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत के समक्ष पेश किया है।



