पामगढ़: सड़क हादसे में युवक की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
जांजगीर-चांपा। पामगढ़ क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। 36 वर्षीय हुलास साहू, जो पेंटर का काम करता था, मंगलवार शाम पामगढ़ से भवतरा जा रहा था। बारगांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पामगढ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रात होने की वजह से पोस्टमार्टम नहीं हो सका, बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।
READ MORE- बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित ! महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त...



