रिहायशी ईलाके में भालू की चहलकदमी, CCTV कैमरे में कैद, मचा हड़कंप
धमतरी में भालू का चहलकदमी सामने आया। रिहायासी इलाके में देर रात भालू पहुंचा। भालू धीमी धीमी कदमो से आगे बढ़ते देख गाय गली से भाग गए। भालू दो तीन गलियों ने देर रात विचरण किया। जिसका वीडियो सीसी टीवी में कैद हो गया है।
दरअसल धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्रों में भालू का खौफ है।ब सिहावा क्षेत्र के सेमरा गांव में आए दिन भालू दिखाई दे रहा है।गांव की गलियों में चहलकदमी करते हुए भालू सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।जिसका वीडियो सामने आया है।जिसमें देखा जा सकता है कि एक बड़ा सा भालू बड़े ही आराम से गांव में विचरण कर रहा है।
बताया जा रहा है कि भालू का वायरल वीडियो बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र के सेमरा गांव की है।जहां जहां गांव की बस्तियों में घूमते भालू का वीडियो के एक ग्रामीण के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।जो वीडियो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
इधर भालू की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। इससे पूर्व में उसी वनांचल क्षेत्र से भालू द्वारा लोगों पर हमला करने का कई मामले सामने आ चुके है। सिहावा, नगरी क्षेत्र का ज्यादातर गांव पहाड़ी और जंगलों से घिरा हुआ है।जिसे भालू और तेंदूए के रहवास के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है।रात का सन्नाटा पसरते ही भालू पहाड़ी से उतरकर भोजन पानी की तलाश में गांव की तरफ़ रुख करते हैं।
इस पूरे मामले में वन परिक्षेत्र अधिकारी सुरेंद्र कुमार अजय कहा कि मुनादी के माध्यम से लोगों को अलर्ट करेंगे।जिसके लोग सतर्क और सुरक्षित रहे।



