दुर्ग में भुइया ऐप हैक कर करोड़ो की धोखाधड़ी,,, आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग से बड़ी खबर – नंदिनी पुलिस ने छत्तीसगढ़ शासन के भुइंया सॉफ्टवेयर को हैक कर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने जमीन के खसरे में फर्जी बटांकन कर भारतीय स्टेट बैंक, नंदिनी नगर शाखा से करीब 36 लाख रुपए का लोन अवैध तरीके से निकाला था।
READ MORE- बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित ! महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त...
जांच में सामने आया कि आरोपी ने रकम को अपने निजी कम्पनी भिलाई–दुर्ग फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी में इन्वेस्ट कर दिया था।
पुलिस ने आरोपी नंद किशोर साहू को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आईटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया गया है।



