रायपुर। इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। कल यानी बुधवार को सुबह 10: 30 बजे छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। सीएम विष्णुदेव साय ने इस संबंध में पहले ही संकेत दिये थे। वहीं बीजेपी हाईकमान से भी हरी झंडी मिल चुकी है। वहीं भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पत्र भी जारी कर दिया है। ऐसे में प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए छत्तीसगढ़ मंडपम में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
READ MORE- बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित ! महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त...



