किकिरदा गांव में कुएं की जहरीली गैस की रिसाव से 5 लोगो की मौत:- परिजनों से बिलाईगढ़ विधायक ने की मुलाकात,बच्चे को उठाया गोद में की दुलार
सक्ति जिले के गांव किकिरदा में 5 लोगो की मौत ही बहुत ही दुःख घटना है। बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे किकिरदा पहुंची। उन्होंने घटना स्थल में पहुंचकर घटना क्रम की जानकारी ली, मृतकों के परिजनों से उनके निवास मिलने पहुंची। इस दु:ख की घड़ी में हौसला प्रदान की और आर्थिक सहायता राशि भी दी। 4 महा के मासूम बच्चे को अपनी गोद में उठाकर दुलार किया।

गौरतलब है कि सक्ती जिले के किकिरदा में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जिसमे एक व्यक्ति लकड़ी को निकालने कुएं में उतरा, उसके बाद एक शख्स उसे बचाने के लिए नीचे उतर गया। जब वह नहीं लौटा तो कुछ और लोग कुएं में उतरे। उसके बाद देखते ही देखते 5 लोगो की पानी में डूब गए।
दरअसल, रामचंद्र जायसवाल घर के कुएं में लकड़ी गिरने पर उसे निकालने कुएं के अंदर गया। जब वह वापस नहीं आया तो उसकी पत्नी चीख पड़ी और पड़ोसियों को आवाज दी। इसके बाद एक के बाद एक सबको बचाने के चक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पांच लोग कुएं में नीचे उतरे और जहरीली गैस के रिसाव की वजह से उनकी मौत हो गई।



