युवा नेतृत्व को मिली नई जिम्मेदारी, अमन प्रताप सिंह बने BJYM प्रदेश उपाध्यक्ष
जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व ने श्री अमन प्रताप सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
श्री अमन प्रताप सिंह लंबे समय से संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं तथा उन्होंने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ किया है। संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, युवाओं के बीच उनकी सक्रिय भूमिका एवं प्रभावी कार्यशैली को देखते हुए संगठन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। शीर्ष नेतृत्व द्वारा जांजगीर–चांपा जिले के एक युवा कार्यकर्ता को
प्रदेश स्तर की यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपे जाने से क्षेत्र के युवाओं में नया उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिल रही है।
इस नियुक्ति के पश्चात सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं युवा साथियों की ओर से
बधाई एवं शुभकामनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। इस अवसर पर श्री अमन प्रताप सिंह ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ सेवा का अवसर है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे संगठन की विचारधारा को और अधिक सशक्त करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा को मजबूत बनाने हेतु पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं।



