रोड किनारे खड़ी रहती है औरतें, दिन-रात करती हैं मर्द की तलाश, अब खुला पीछे का राज
वाराणसी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक जगह है कैंट रेलवे स्टेशन. यहां रोड किनारे खड़ी महिलाएं मर्दों की तलाश दिन रात करती हैं. जब पुलिस ने इन्हें पकड़ा तो चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया कि आखिर खुलेआम यह सब कैसे हो रहा है. आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला.
सालों से देह व्यापार का काम चल रहा है. सुबह से लेकर रातभर कैंट रेलवे स्टेशन के सामने आपको महिलाएं मिलेंगी, जो चंद पैसों में अपने जिस्म को बेचती हैं. इस देह व्यापार को रोकने के लिए पुलिस ने कई बार कार्रवाई की लेकिन यह महिलाएं तब भी अनैतिक तरीके से यह धंधा कर रही हैं. वहीं अब सिगरा थाने की पुलिस ने ऐसी ही 7 महिलाओं को पकड़ा है जो देह व्यापार का कार्य कर रही थी.
यह महिलाएं धीरे से कस्टमर को बुलाती है और फिर उन्हें कैंट रेलवे स्टेशन के पीछे बने होटलों में अपने साथ ले जाती है. इसी तरह से हर रोज यहां पर इस देह व्यापार के धंधे को चलाया जा रहा है. जब एक रोज एसका विरोध आसपास के रहने वाले निवासियों और दुकनदारों ने किया, तो इन महिलाओं ने उनके साथ जमकर मारपीट की. वहीं महिलाओं द्वारा मारपीट की यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी.
वहीं आज छापेमारी कर पुलिस ने देह व्यापार कर रही महिलाओं को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई महिला पुलिस के साथ सिगरा थाने की पुलिस ने की है. बताते चलें SOG-2 की एक टीम कई दिनों से कार्रवाई कर रही है और लगातार कई होटल और स्पा सेंटर पर छापेमारी कर ऐसे लोगों को पकड़ रही है जो देह व्यापार के धंधे से जुड़े हुए है. पुलिस की इस कार्रवाई से लोग काफी खुश है और उनकी सराहना करते दिख रहे हैं. पकड़ी गई 7 महिलाओं की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है.



