पड़ोसी पर टांगी से हमला,क्या है पूरा मामला केवल सिर्फ cg voice news पर……
सक्ती जिले मे पुलिस ने चरित्र संदेह के चलते पड़ोसी पर टांगी से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को घटना के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपी की पहचान लक्ष्मी कुमार यादव उर्फ राजा यादव (27 वर्ष), निवासी ग्राम पोता थाना मालखरौदा के रूप में हुई है। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, मामला 10 अगस्त की रात का है। ग्राम पोता निवासी बसंत कुमार यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बेटा ओम कुमार केवट नहर पार दुकान चलाता है। रात 9:30 बजे वह खाना खाने घर चला गया था। करीब 11 बजे उसके बेटे के दोस्त ने फोन कर बताया कि लक्ष्मी कुमार यादव ने ओम कुमार पर टांगी से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई है। परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने चरित्र शंका के कारण हत्या की नीयत से हमला किया।
सक्ती एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि पुलिस ने युवक की शिकायत पर अपराध क्रमांक 165/2025 धारा 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस टीम ने ग्राम पोता में छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने वारदात को स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।



