क्या बोलती है नगर पालिका जांजगीर वार्ड नंबर 18 की जनता भाजपा या कांग्रेस किसे चुनती है पार्षद सिर्फ cg voice News पर…..
जांजगीर चांपा जिले के नगर पालिका जांजगीर नैला के वार्ड नंबर 18 में प्रत्याशी भाजपा से दिनेश राठौर और कांग्रेस से सता राठौर दोनों के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों ही अपने-अपने प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। वही वार्डो के जनता से मुलाकात कर अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे है। देखते है इस बार वार्डवासि किसे अपना पार्षद चुनती है।
वार्ड नंबर 18 में कुल 1183 वोटर है जिसमें जीत के लिए 650 वोट की आवश्यकता होगी। इस बार दोनों भाइयों के बीच मुकाबले का परिणाम 15 फरवरी को जारी होगा।
भाजपा पार्षद प्रत्याशी दिनेश राठौर लगातार जनता के बीच परिवार के साथ जा रहे है और वोट डालने की अपील कर रहे है। उन्हें वार्ड की जनता से भरपूर सहयोग मिल रहा है, दिनेश राठौर का कहना है कि यदि उन्हें वार्ड की जनता पार्षद सीट में जीत दिलाते है तो समस्याओं का समाधान करेंगे, इन सभी बातों को लेकर जनता के बीच जा रहे है। जिन्हें पीएम आवास नहीं मिला है योजनाओं का लाभ दिलाएंगे। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था तमाम मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे है।



