जांजगीर चांपा में 4 हजार रुपए की रिश्वत :- पीएम किसान सम्मान निधि में KYC करने के नाम पर, कम्प्यूटर ऑपरेट का वीडियो वायरल
जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह विकास के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर नितेश किशोर का किसान के हाथों से 4 हजार रुपए रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुई है, जिसका वीडियो वायरल हुई है किसान से 7 हजार रुपए की मांग की थी।
मिली जानकारी अनुसार,,एक किसान ने अपने पीएम किसान सम्मान निधि में KYC करने के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय लिए पहुंचा था। इस दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर नितेश राठौर ने पूरा KYC के लिए 7 हजार रुपए की मांग की थी,वीडियो में सुना जा सकता है है कि किसान सम्मान निधि के 4 किस्त में 8 हजार रुपए आयेगा तो 7 हजार रुपए देना मुझे,वही किसान ने मौके पर 4 हजार रुपए नितेश किशोर को दिया जिसमें काम होने पर बोला कि 3 हजार रुपए और देना अधिकारियों को भी देना पड़ता है। वीडियो में पैसे को लेकर जेब में भरता हुआ दिख रहा है। Cg voice news इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है,,इस तरह से पीएम सम्मान निधि पाने के लिए किसानों से रिश्वत लिया जा रहा है। जिससे किसान भरी परेशान चल रहे है।
एसडीम पवन कोसमा ने इस मामले को लेकर कहा कि जांच का विषय है पैसे देने वाले किसान और कंप्यूटर ऑपरेटर का बयान लिया जाएगा,,वीडियो के आधार पर जांच के बाद रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज कर कार्यवाही की जाएगी।



